अमेरिकी कैपिटल को कुछ देर के लिए लॉकडाउन में रखा गया

Monday, Jan 18, 2021 - 11:51 PM (IST)

वाशिंगटन, 18 जनवरी (भाषा) अमेरिकी संसद भवन परिसर की सुरक्षा को बाहरी तत्वों से खतरे के चलते सोमवार को कुछ समय के लिए लॉकडाउन में रखा गया।
कुछ दूरी पर आग लगने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने एक संदेश में कहा, “कैपिटल परिसर के भीतर सभी इमारतों की सुरक्षा को बाहरी तत्वों से खतरा है। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं है। खिड़कियों, दरवाजों से दूर रहें। यदि बाहर हैं तो आड़ में रहें।”
बाद में लॉकडाउन हटा दिया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising