हिलेरी ने वर्ष 2016 की हार के बाद अपने संदेश को दोबारा रीट्वीट किया

Thursday, Nov 05, 2020 - 09:28 AM (IST)

वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हारने वाली हिलेरी क्लिंटन ने ट्विटर पर दोबारा उसी पोस्ट को साझा किया है जो उन्होंने चार साल पहले रिब्लिकन नेता से हारने के बाद साझा किया था।
डेमोक्रेटिक पार्टी की 73 वर्षीय नेता ने चार साल पुराने संदेश के साथ ट्वीट किया, ‘‘निराश मत हों....(मतदान से)।’’
उन्होंने चार साल पहले ट्वीट किया था, ‘‘ग्रंथ हमें बताते हैं, अच्छे कार्य करने से थके नहीं, खासतौर पर प्रतिकूल माहौल में, अगर हम निराश नहीं हो तो हम हासिल कर सकते हैं।’’
हिलेरी द्वारा नौ नवंबर 2016 को इस संदेश के साथ अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की गई थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising