पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,53,604 हुए

Tuesday, Jul 14, 2020 - 02:50 PM (IST)

इस्लामाबाद, 14 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,979 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,53,604 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में 1,70,656 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 50 और लोगों की जान जाने से वायरस से मरने वालों की संख्या 5,320 हो गई। वहीं, अभी 2,151 लोगों की हालत गंभीर है।

आंकड़ों के अनुसार, 26 मई को 1,446 नए मामले सामने आने के बाद एक दिन में सामने आए ये सबसे कम मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार सिंध में सबसे अधिक 1,06,622 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 87,492, खैबर-पख्तूनख्वा में 30,747, इस्लामाबाद में 14,202, बलूचिस्तान में 11,192, गिलगित-बालस्तिान में 1,694 और पीओके में 1,655 मामले हैं।

देश में अभी तक 16,06,190 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 21,020 नमूनों की जांच की गई।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising