चीन: झील में बस गिरने से 21 लोगों की मौत, 15 घायल

Tuesday, Jul 07, 2020 - 08:23 PM (IST)

बीजिंग, सात जुलाई (भाषा) दक्षिण-पश्चिमी चीन के गूइझू प्रांत में मंगलवार को एक बस फिसलकर सड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। चीन की सरकारी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई।
गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया।

लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising