चीन में आई बाढ़ के कारण सैकड़ों हजारों लोग हुए विस्थापित

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 04:29 PM (IST)

बीजिंग, 10 जून (एपी) दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है।
आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण दो जून से अब तक लगभग 2,28,000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है।
आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप से गुआंग्शी का दक्षिणी क्षेत्र प्रभावित हुआ है जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है।
हुनान प्रांत में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है।
चीन की प्रमुख नदियों में से एक यांगत्जे और पर्ल में हर साल आने वाली बाढ़ से भीषण तबाही होती है। एपी यश शाहिद शाहिद 1006 1625 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News