कोविड-19 : ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिक संक्रमित -पेंटागन

Monday, Apr 06, 2020 - 08:59 PM (IST)

वाशिंगटन, छह अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि इस सप्ताह तक ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

सोमवार सुबह तक 1,132 सैनिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को यह संख्या 978 थी।

नेशनल गार्ड के 303 सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सैन्य सेवाओं में सबसे ज्यादा 431 मामले नौसेना के हैं। इनमें से 150 से ज्यादा कर्मी विमान वाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के सदस्य हैं।
एपी अर्पणा माधव माधव 0604 2054 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising