राष्ट्रपति सिसी के खिलाफ मिस्रवासी फिर सड़कों पर, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें

Sunday, Sep 22, 2019 - 01:01 PM (IST)

काहिराः मिस्र के स्वेज शहर में शनिवार को लगातार दूसरी बार रात को मिस्रवासी राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। इस दौरान सुरक्षा बलों और सैकड़ों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गोलियां भी चलाई।

 

स्पेन में रहने वाले मिस्र के निर्वासित व्यापारी मोहम्मद अली द्वारा ऑनलाइन साझा किए एक वीडियो के बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। उसने सिसी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उसे सत्ता से हटाने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल हुए एक व्यक्ति ने बताया वहां करीब 200 लोग थे। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़ें, रबर की और असली गोलियां चलाईं। कई लोग घायल भी हुए हैं। 



अन्य एक महिला ने बताया कि आंसू गैस से निकली गैस इतनी घनी थी कि वह प्रदर्शन स्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित उसके अपार्टमेंट तक पहुंच गई। एक महिला ने कहा, ‘‘ मेरी नाक जलने लगी। बॉलकनी से गंध अंदर आने लगी। मैंने कई युवाओं को हमारे यहां सड़कों पर छुपते भी देखा।'' वहीं एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि वहां कई प्रदर्शनकारी थे। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद करीब 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 2013 कानून के तहत देश में प्रदर्शनों पर प्रतिबंध है और आपात स्थिति पूरी तरह लागू है।

Tanuja

Advertising