ब्रिटेन की संसद में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, दिल जीत लेगी यह Video

Sunday, Mar 18, 2018 - 02:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह अपने प्यार का इजहार कुछ बेहतरीन व अनोखे तरीके से करे। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में देखने को मिला जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे तरीके से प्रपोज किया। उसने कुछ इस तरह से प्‍यार का इजहार किया कि लड़की भी मना नहीं कर पाई। दरअसल 32 वर्षीय शख्स ने ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। 

 


जानकारी के अनुसार टव्किंहम की रहने वाली इवान श्रमिक सांसद के लिए संसदीय शोधकर्ता के रूप में काम करती हैं। वहीं मैथ्यू एक सिविल सर्वेंट हैं। मैथ्यू को इवान को प्रपोज करने के लिए कोई बेहतर जगह नहीं मिल पा रही थी इसलिए उसने शादी का प्रस्ताव रखने के लिए संसद को ही चुना। मैथ्यू ने बताया कि मैंने इवान को संसद में प्रपोज किया क्योंकि वे वहीं काम करती है और अपने प्यार का इजहार करने के लिए इससे बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मैथ्यू ने घुटने के बल पर बैठकर इवान को प्रपोज किया। इवान ने भी मैथ्यू के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने दोनों के लिए तालियां बजाई। 
 

 

Punjab Kesari

Advertising