3 करोड़ डॉलर खर्च करने के बाद भी नहीं मिला रूसी हस्तक्षेप का प्रमाण: ट्रंप

Sunday, Dec 09, 2018 - 01:17 AM (IST)

मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि उनके चुनाव अभियान और रूस के प्रतिनिधियों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

ट्रंप ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ दो वर्षों और लाखों पृष्ठों के दस्तावेजों के बाद और तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर, कोई संपर्क नहीं।’’  ट्रंप ने विशेष अभियोजक रॉबर्ट ब्यूलर की ओर से 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका को लेकर की जा रही जांच की लगातार आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने चुनाव प्रचार अभियान और रूसी अधिकारियों के बीच किसी संपर्क से भी इनकार किया है। रूस भी लगातार इन आरोपों से इनकार करता आया है। 

 

 

Pardeep

Advertising