ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख को हुई जेल, मैनफोर्ट को साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के थे आरोप
Saturday, Jun 16, 2018 - 12:06 PM (IST)
वाशिंगटनः अमरीका की एक अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमख पाऊल मैनफोर्ट को साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक जेल भेज दिया। उद्योगपति और लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी के लिए काम करने वाले मैनफोर्ट वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच करने वाले विशेष अधिवक्ता रोबर्ट म्यूलर के निशाने पर रहेे हैं। उन पर मुख्त: वित्तीय गड़बड़ी संबंधित आरोप लगाये गए जिसमें अवैध धन को वैध करने और अमरीका को धोखा देने के आरोप शामिल हैं।
उन पर ये आरोप सिद्ध नहीं हो सके और वह वर्जिनिया स्थित अपने घर में नजरबंद थे। विशेष अधिवक्ता रोबर्ट म्यूलर नेे पिछले सप्ताह मैनफोर्ट पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था लेकिन शुक्रवार को मैनफोर्ट को इस मामले में बरी कर दिया गया। अब अमेरिका की जिला न्यायाधीश आर्मी बेरमैन जैक्सन ने वाशिंगटन में उनकी जमानत को रद्द करते हुए उसे जेल भेज दिया। सुश्री जैक्सन ने कहा, यह करने की मेरी इच्छा नहीं है लेकिन मैं अपनी आंखें नहीं मूंद सकती। आपने आपके ऊपर किये गये विश्वास का दुरुपयोग किया है।