इंतजार हुुुआ खत्म! प्रिंस विलियम और केट ने अपने बेटे को दिया ये नाम

Friday, Apr 27, 2018 - 04:55 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन का शाही परिवार अपने नन्हें मेहमान के आगमन पर पूरी दुनिया के मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रिंस विलियम और केट ने अपने बेटे का नाम लुई आर्थर चार्ल्स रखा है।

ब्रिटेन के एक अखबर 'डेली एक्सप्रेस' ने दावा किया था कि शाही जोड़े केट मिडेलटन और प्रिंस विलियम ने अपनी  तीसरी संतान का नाम पहले ही सोच रखा है। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन की यह तीसरी संतान है। जो शाही घराने का पांचवां वारिस होगा।

कई लोग शाही बच्चे के नाम का अंदाजा लगा रहे थे। अटकलों के बीच यही चर्चा हो रही थी कि ब्र‍िटेन के इस नए प्र‍िंस का नाम ट्रेड‍िशनल ही रहेगा। हालांकि पहले 2 बच्‍चों का नाम प्रिंस विलियम के खानदानों के पूर्वज पर रखने के बाद कयास लगाए जा रहे थे   कि इस बच्‍चे का नाम केट मिडलटन के पर‍िवार से रखा जा सकता है।

महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र 
बता दें कि प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने अपनी तीसरी संतान को जन्म दिया है। यह बच्चा महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र है । विलियम (35) और केट (36) ने अप्रैल 2011 में शादी की थी नए राजकुमार के अलावा प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के 2 बच्‍चें और हैं। बेटे का नाम जॉर्ज लुईस एलेक्सजेंडर और बेटी का नाम चार्लोट (शलोट) एलिजाबेथ डायना है।
 

Isha

Advertising