प्रिंस फिलिप को अस्पताल से मिली छुट्टी

Thursday, Jun 22, 2017 - 05:49 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप को गुरुवार को लंदन स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संक्रमण के चलते पहले से ही बीमार चल रहे प्रिंस फिलिप को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बकिंघम पैलेस ने बताया कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का मध्य लंदन में किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में उपचार चल रहा था। 96 वर्षीय प्रिंस अस्पताल में दो दिन रहे। बहरहाल, प्रिंस की बीमारी के चलते यह शाही जोड़ा ब्रिटेन में नई सरकार के पहले संसदीय सत्र का हिस्सा नहीं बन सका और इस दौरान महारानी की ओर से उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स ने यह जिम्मेदारी निभाई।

Advertising