ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने  स्कूली बच्चों को परोसा भोजन

Saturday, Feb 17, 2018 - 05:17 PM (IST)

लंदनः  ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की बच्चों से घिरी हुई तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती हैं  हाल ही में बच्चों के साथ प्रिंस हैरी की ऐसी ही तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है। दरअसल,  प्रिंस को दुनिया घूमना और चैरिटी करना बहुत पसंद है ।

वायरल विजुअल्स नॉर्थ वेस्ट लंदन के राउंड यूथ सैंटर में प्रिंस हैरी के दौरे की है।प्रिंस ने यहां के बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। बच्चों को स्कूल ब्रेक के दौरान मुफ्त भोजन मुहैया कराने वाली एक मुहिम के तहत प्रिंस ने अपने हाथों से भोजन परोसा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस ने खुद  बच्चों को पास्ता खिलाया।बताते चलें कि प्रिंस का ये दौरा लोगों की मदद करने वाली सामुदायिक संस्थाओं को सपोर्ट करने के लिए था जिसके तहत  जनहित के लिए ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाए जा सकें।

Advertising