मेलानिया ट्रंप ने प्रिंस हैरी को व्हाइट हाउस के लिए आमंत्रित किया

Sunday, Sep 24, 2017 - 11:25 AM (IST)

टोरंटो: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने कनाडा दौरे के दौरान ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को व्हाइट हाऊस आने का निमंत्रण दिया है। 

मेलानिया ट्रंप(47)देश की प्रथम महिला बनने के बाद पहली बार अकेले अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर गईं थीं।वह घायल जवानों के लिए ‘इन्विक्टस गेम्स’के उद्घाटन समारोह के लिए कल यहां पहुंचीं। उन्होंने शनिवार शाम को खेल का उद्घाटन किया।

इस दौरान मेलानिया की मुलाकात प्रिंस हैरी(33)से हुईं।प्रिंस हैरी ने ही 3 साल पहले इस खेल की शुरुआत की थी। तीस सितम्बर को खत्म होने वाले इस खेल में युद्ध के दौरान घायल 550 से अधिक जवान हिस्सा ले रहे हैं।मेलानिया ट्रंप के प्रवक्ता स्टेफिन ग्रिशम के अनुसार प्रथम महिला और प्रिंस हैरी के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान मेलानिया ट्रंप ने प्रिंस को व्हाइट हाऊस आने का न्यौता दिया। प्रवक्ता के अनुसार मेलानिया ट्रंप ने अमरीकी जवानों को राष्ट्रपति और देश की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनकी हौसला अफजाई की।  

Advertising