पार्टी में प्रिंस हैरी ने चुराया समोसा, वीडियो देख आएगी हंसी

Wednesday, Sep 26, 2018 - 12:02 PM (IST)

लंदनः अमरीकी फिल्म स्टार मेगन मर्कल से शादी करके पूरी दुनिया के मीडिया की सुर्खिया बटोरने वाले  ब्रिटेन के प्रिंस हैरी एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। लेकिन इस बार वजह है एक समोसा । जीं हां प्रिंस हैरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग काफी हैरान होने के साथ खूब हंस भी रहे  हैं।

दरअसल शाही परिवार के सदस्य जो भी करते हैंउस पर सभी की नजरें होती हैं । खास कर मीडिया की । प्रिंस हैरी को एक पार्टी में समोसा चुराते देखा गया,  जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पार्टी में प्रिंस हैरी ने  समोसा चुराया और लोगों के बीच शरीक हो गए ।पार्टी में उनके साथ मेगन मर्कल भी मौजूद थीं।लेकिन इस बात का पता उनको भी नहीं चला।

पत्नी मेगन मार्कल की किताब की लॉन्च पार्टी उनकी इस प्यारी सी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।। समोसा चुराने के बाद उनको पता चल गया कि लोगों ने उनको देख लिया है, जिसके बाद वो कैमरे को देखर हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

 

 

Tanuja

Advertising