कोरोना से जंगः ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने वीडियो लिंक के जरिए किया नाइटिंगेल अस्पताल का उद्घाटन

Wednesday, Apr 08, 2020 - 05:44 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने शुक्रवार को कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए पूर्वी लंदन में एक नये अस्थायी अस्पताल का वीडियो लिंक के जरिये शुक्रवार को उद्घाटन किया। कोरोना वायरस से उभरने के बाद 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ने लंदन के डॉकलैंड्स में एक्सेल कांफ्रेंस केन्द्र में कुछ दिनों के भीतर बने चार हजार बिस्तरों वाले एनएचएस नाइटिंगेल अस्पताल की वीडियो लींक के जरिये औपचारिक रूप से शुरूआत की।

प्रिंस चार्ल्स ने कहा, ‘‘यह निस्संदेह काम की एक शानदार और लगभग अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमने सुना है कि केवल नौ दिन में इतनी तीव्र गति और कौशल के साथ इस अस्पताल का निर्माण किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उदाहरण है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है और हम मानव इच्छा और अपनी प्रतिभा से इसे कैसे हासिल कर सकते हैं।’’

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। 71 साल के प्रिंस चार्ल्स टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

Yaspal

Advertising