प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने गाम्बिया से शुरू की अफ्रीका यात्रा

Thursday, Nov 01, 2018 - 03:20 PM (IST)

 बांजुल (गाम्बिया) : ब्रिटेन केप्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला बुधवार की सुबह गाम्बिया पहुंच गए। वे दोनों राष्ट्रमंडल देशों के बीच संबंध मजबूत करने की खातिर एक सप्ताह के लिए अफ्रीका दौरे पर आए हैं।ब्रिटेन की गद्दी के वारिस और वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स इस साल अप्रैल में 53 सदस्य देशों वाले राष्ट्रमंडल के प्रमुख बने हैं। इससे पहले यह पदभार उनकी मां एलिजाबेथ द्वितीय के पास था।

प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी (डचेस ऑफ कॉर्नवाल) का स्वागत बुधवार को गाम्बिया के राष्ट्रपति एडमा बैरो और उनकी पत्नी फताओ बाह-बैरो ने किया।  

Tanuja

Advertising