उत्तर कोरिया को लेकर ट्रंप चीन और जापान के नेताओं के साथ करेंगे बात

Sunday, Jul 02, 2017 - 01:47 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन और जापान के नेताओं के साथ फोन पर बात करेंगे, जिसमें उत्तर कोरिया के परमाणु अभियान का जिक्र होने की प्रबल संभावना है।  

ट्रंप प्रशासन बहुत तेजी से उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग के शासन से व्यग्र होता जा रहा है, जिसने हाल के महीनों में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। प्योंगयांग शासन पर दबाव डालने में ट्रंप चीन और उत्तर कोरिया के मुख्य राजनयिक सहयोगियों से काफी उम्मीद कर रहे थे लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि उनके भी प्रयास विफल हो गए हैं।  


ट्रंप आज शाम को स्थानीय समयानुसार 8 बज कर 45 मिनट पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से और आठ बजे जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बात करेंगे।  शुक््रवार को दक्षिण कोरियाई नेता मून जेइ-इन के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया को Þकड़ा जवाब Þ देने पर जोर दिया तो वहीं मून जेइ-इन ने प्योंगयांग शासन के साथ वार्ता करने पर बल दिया। लेकिन दोनों ही नेता उत्तरी कोरियाई खतरे से निपटने को लेकर एक संयुक्त रणनीतिक योजना बनाने में नाकाम रहे।  ट्रंप ने कहा था Þ Þउत्तर कोरियाई प्रशासन को ले कर संयंम बरतने के दिन गए। कई बरस नाकाम हो गए। साफ कहें तो धैर्य खत्म हो चुका है। 

Advertising