इस्लामफोबिया के खिलाफ ''हिजाबी'' नामक वीडियो हुआ वायरल

Sunday, Apr 02, 2017 - 05:25 PM (IST)

वॉशिंगटन: एक अमरीकी महिला का 'हिजाबी' नामक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए हिजाब पहने महिलाओं ने दुनियाभर में इस्लाम और महिलाओं की आजादी के खिलाफ कॉमेंट करने वालों पर निशाना साधा गया है।
ये रैप वीडियो बीते मंगलवार को जारी किया गया है। 28 मार्च को उन्होंने इस वीडियो को रिलीज किया था। इस विडियो से संदेश देने की कोशिश की है कि हिजाब में भी महिलाएं आजाद हैं। इसमें मोना हैदर(28)प्रमुख भूमिका में हैं। इस वीडियो में कई हिजाब पहने हुईं ​महिलाएं नाच रही हैं और गा रही हैं। मोना की इस पहल को इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है। 

Advertising