फ्रांस के परमाणु संयंत्र में विस्फोट, कई घायल

Thursday, Feb 09, 2017 - 04:50 PM (IST)

पेरिस:पश्चिमी फ्रांस में ईडीएफ के फ्लेमानविले परमाणु संयंत्र में आज धमाका होने से  कई लोगों के घायल होने की खबर हैं।लेकिन परमाणु संबंधी किसी खतरे की आशंका की अभी कोई सूचना नहीं है।  

फ्रांस के अखबार क्वेस्ट फ्रांस की वेबसाइट ने स्थानीय पुलिस के हवाले से यह खबर दी है।ईडीएफ के पेरिस मुख्यालय से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।पश्चिमी फ्रांस स्थित इस संयंत्र के किसी अधिकारी से इस घटना के बारे में टिप्पणी के लिए अभी संपर्क नहीं साधा जा सका है। 

Advertising