पॉवर बैंक से नींद में ही गई लड़की की मौत, वजह होश उड़ा देगी आपके

Wednesday, Oct 26, 2016 - 06:50 PM (IST)

नाइजीरिया: मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए आज हर कोई पावर बैंक का उपयोग करने लगा है। क्योंकि इसके माध्यम से आप कभी भी कहीं भी अपना फोन आसानी से चार्ज कर सकते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं यह पॉवर बैंक आपकी जान भी ले सकता है। 

ओवरहीट हो गया था पॉवर बैंक
जी हां, पॉवर बैंक से जुड़ा एक ऐसा ही मामला नाइजीरिया से सामने आया  जहां एक लड़की ने अपना पॉवर बैंक चार्ज करते हुए उसे अपने सीने पर रखकर सो गई। चूंकि पॉवर बैंक रिचार्ज हो रहा था तो वह ओवरहीट हो गया, उसकी स्किन जल गई और उसके बाद बिजली का झटका लगा और नींद में ही उसकी मौत हो गई।

लड़की के शरीर पर हो गए थे बड़े-बड़े जख्म
जब सुबह मां-बाप ने अपनी लड़की को देखा तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। उन्होंने देखा कि पॉवर बैंक लड़की के शरीर में धंस गया था। जिससे उसके शरीर में बड़े- बड़े जख्म हो गए थे। मां बाप लड़की को तुंरत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Advertising