अफगानिस्तान में अफीम की रिकॉर्ड खेती से क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियां पैदा होंगी: संयुक्त राष्ट्र

Tuesday, May 22, 2018 - 06:00 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः अफगानिस्तान में पिछले साल अफीम की खेती रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई और युद्ध से प्रभावित इस देश में आतंकवादियों के लिए धन हासिल करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान सहित अन्य आतंकवादी संगठनों ने अफीम की खेती से न्यूनतम 11.6-18.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वसूली की है।       

संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां अफीम की खेती 63 फीसदी बढ़ी है । 2016 में 201,000 हेक्टेयर जमीन पर इसकी खेती की गई थी जो 2017 में बढ़कर 328,000 हेक्टेयर हो गई। इसमें कहा गया है कि रिकॉर्ड स्तर पर अफीम की खेती से अफगानिस्तान और इसके पड़ोसी देशों में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं।  रिपोर्ट में बताया गया है , च्च् अफीम की बड़ी मात्रा में खेती और इसकी अवैध तस्करी से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी और चरमपंथ का उभार होगा। इसके साथ ही आतंकवादी संगठनों को हासिल होने वाले धन में भी वृद्धि होगी।’’        
 

Isha

Advertising