पोप फ्रांसिस मिस्र में ईसाई समुदाय के लोगों के साथ करेंगे प्रार्थना

Saturday, Apr 29, 2017 - 11:51 AM (IST)

काहिरा: पोप फ्रांसिस मिस्र के अल्पसंख्यक कैथोलिक समुदाय के लोगों के लिए आज सामूहिक प्रार्थना की अगुवाई करेंगे। उनके इस दौरे का मकसद चर्चों पर हो रहे सिलसिलेवार हमले के खिलाफ ईसाई समुदाय के लोगों का मनोबल बढ़ाना है।

काहिरा के बाहरी हिस्से में स्थित स्टेडियम में वह 30,000 ईसाई धर्म के लोगों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व करेंगे। एक अनुमान के अनुसार मिस्र में कैथोलिक समुदाय के लोगों की संख्या 2 लाख 72,000 है। पोप फ्रांसिस की इस यात्रा से 17 साल पहले पोप जॉन पॉल द्वितीय ने इस देश का दौरा किया था। 

Advertising