पोप फ्रांसिस ने चार नर्सों तथा 12 अन्य की हत्या पर दुख जताया

Saturday, Mar 05, 2016 - 06:41 PM (IST)

दुबई: कैथोलिक ईसाइयों के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस ने कल यमन के अदन में एक वृद्धाश्रम पर हमला और चार भारतीय नर्सों तथा 12 अन्य लोगों की हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  

 
उन्होंने आज वेटिकन की अपनी प्रार्थना सभा में यमन की घटना का उल्लेख कर मारे गये लोगों के लिए शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मारे गये लोगों में भारत की चार ईसाई नर्सों तथा 12 अन्य लोगों शामिल थे। हमलावरों ने आश्रम के भीतर घुसकर वहां के लोगों के हाथ बांधे और उनके ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
 
Advertising