सियोल में महिला पॉप सिंगर की मिली लाश, पुलिस जोड़ रही गंदे वीडियो से कनैक्शन
Monday, Nov 25, 2019 - 12:53 PM (IST)
सियोलः दक्षिण कोरिया की मशहूर पॉप सिंगर गो हारा की लाश उसके घर में मिली। सियोल पुलिस ने सिंगर का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर सिंगर की मौत कैसे हुई। पुलिस की नजर गो हारा के उस मित्र पर भी है, जिसने उसका एक गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
उस वक्त गो हारा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की थी। पुलिस इस मौत के तार उससे जोड़ कर देख रही है। बता दें कि इस वर्ष वह अपने प्रेमी पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए अदालत तक पहुंची थीं। उन्होंने अपने प्रेमी पर बिना उनकी इजाजत के शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो बनाया था और अब वो उसे इसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहा था।
इस मामले में बीते अगस्त महीने में अदालत ने गायिका के बॉयफ्रेंड जोंग बम को उत्पीड़न और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने का दोषी पाया था। गायिका के प्रेमी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए अपील भी अदालत में दायर की थी।