मॉस्को में हुए हमले में पुलिसकर्मी घायल, हमलावर की हुई मौत

Friday, Aug 24, 2018 - 10:31 AM (IST)

मॉस्को: रूस के अशांत उत्तरी काकेशस प्रांत के रहने वाले एक व्यक्ति ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय के भवन के पास पुलिसर्किमयों पर गोलियां चलायीं जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी घायल हो गया। देश की शीर्ष जांच एजेंसी ‘इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ने बताया कि हमलावर ने कल विदेश मंत्रालय के भवन के बाहर दो पुलिसर्किमयों पर गोलियां चलायीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी घायल हो गया। संवाद समिति इंटरफैक्स के अनुसार, पुलिस ने हमलावर की पहचान उत्तर काकेशस निवासी 30 वर्षीय रेनात कुनाशेव के रूप में की है। संवाद समिति का कहना है कि हमलावर ने पुलिसर्किमयों के खिलाफ जिस हथियार का प्रयोग किया, वह जानलेवा नहीं था।

तास और इंटरफैक्स ने बाद में पुलिस के हवाले से लिखा कि हमलावर की सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। घटना के पीछे हमलावर की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस का कहना है कि इसके संबंध इस्लामिक आतंकवादियों से होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।      

Isha

Advertising