‘मुस्लिम’ होने की नाबलिगा को साथियों ने दी एेसी सजा, वीडियो देख कांप उठेगा दिल

Monday, Dec 25, 2017 - 07:38 PM (IST)

फ्लोरिडाः फ्लोरिडा के एक स्कूल में एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने का एेसा वीडियो वायरल हुआ है  जिसे देखकर दिल कांप उठेगा। इस 14 साल की लड़की को उसके स्कूल साथियों ने केवल इसलिए पीटा क्योंकि वह मुस्लिम है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे पीड़ित लड़की के पिता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता शकील मुंशी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया था। शकील मुंशी ने लिखा “बोका रैटॉन शहर स्थित वेस्ट बोका हाई स्कूल की कुछ लड़कियों द्वारा 9वीं में पढ़ने वाली मेरी बेटी को परेशान किया जाता है क्योंकि वह मुस्लिम है।”

शकील मुंशी ने कहा “मेरी बेटी ने रोज-रोज उसके साथ होती बदसलूकी को लेकर फैसला किया कि वह स्कूल की उन लड़कियों से बात करेगी। गुरुवार को जब वह लड़कियों के उस गैंग से बात करने के लिए गई तो उन्होंने मेरी बेटी की बहुत ही बुरी तरह से पिटाई कर दी। मेरी बेटी ने हाथ नहीं उठाया क्योंकि वह उनसे लड़ना नहीं चाहती थी। जैसे ही यह बात मेरी पत्नी को पता चली, उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और  आरोपी लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।”

Advertising