पुलिस ने बर्लिन कैथेड्रल में ‘उपद्रव’ कर रहे व्यक्ति पर गोली चलाई

Sunday, Jun 03, 2018 - 10:18 PM (IST)

बर्लिन: पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने बर्लिन कैथेड्रल में ‘उपद्रव’ कर रहे एक व्यक्ति पर गोली चलाई। सशस्त्र अधिकारियों ने बर्लिन के बीचोंबीच स्थित कैथेड्रल के प्रवेश द्वार की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘शाम चार बजे के कुछ ही समय बाद पुलिस ने बर्लिन कैथेड्रल में उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति पर गोली चलाई।’ पुलिस ने कहा ,‘उसे पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।’ व्यक्ति की आयु और नागरिकता का पता नहीं है।

अभी तत्काल यह नहीं पता चला है कि बर्लिन के मुख्य प्रोटेस्टेंट कैथेड्रल में हुई इस घटना में क्या कोई अन्य भी घायल हुआ है। एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि इमारत के प्रवेश द्वारों की पुलिस की लाल और सफेद रंग की टेप से घेराबंदी कर दी गई है और कई पुलिस अधिकारियों को आटोमैटिक हथियारों के साथ घटनास्थल पर गश्त करते देखा गया है। 

Punjab Kesari

Advertising