अमरीका: घर की पार्टी में गोलीबारी, 8 की मौत

Monday, Sep 11, 2017 - 12:22 PM (IST)

टेक्सास: अमरीका के उत्तरी टेक्सास के प्लेनो में रविवार को एक घर के अंदर हो रही पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार रात 8 बजे की है। मरने वालों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है।
प्लेनो पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिले ने बताया कि पुलिस को पहले गोली चलने की सूचना मिली और घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें संदिग्ध को मार गिराया गया।
टिले ने बताया कि ऑफिसर ने गोलियां चलानी शुरू की जिससे संदिग्ध की मौत हो गई।पुलिस द्वारा हुई गोलीबारी में 2 अन्य लोग घायल हो गए और अभी तक पीड़ितों और संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


 

Advertising