3 रोहिंग्‍या शरणर्थियों से 8 लाख नशीली गोलियां बरामद

Thursday, Sep 28, 2017 - 04:47 PM (IST)

म्यामांरः म्यामांर से बांग्लादेश पुलिस ने 3 रोहिंग्‍या और एक बांग्लादेशी नागरिकों को मैथाम्फेटामाइन की 8 लाख नशीली  गोलियों की तस्करी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में निकटवर्ती म्यामांर के रखाइन राज्य से पलायन कर बड़ी संख्या में रोहिंग्‍या मुस्लमान पहुंच रहे हैं। 

बांग्लादेश की विशिष्ट ‘रेपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) ने कल नफ नदी के मुहाने पर मछली पकड़ने के एक ट्रॉलर से चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह नदी दोनों देशों में जाती है। उन्होंने बताया कि नौका से 800,000 याबा गोलियां बरामद हुई हैं। वह इन्हें म्यामां से लाए थे। दो रोहिंग्‍या हाल ही में यहां आए थे और एक पहले से रह रहा शरणार्थी है।

याबा मेथाम्फेटामाइन तथा कोकेन के मिश्रण के लिए उपयोग किया जाने वाला थाई शब्द है। यह मिश्रण बांग्लादेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय है। रखाइन में 25 अगस्त को हिंसा होने के बाद से करीब 480,000 रोहिंग्‍या मुस्लिम भाग कर बांग्लादेश आ गए और यहां के दक्षिणपूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शरण लिए हुए हैं।

Advertising