लंदन की संसद बनी रणभूमि: पुलिस और फिलीस्तीन समर्थकों में झड़प, 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार(Video)
punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 11:33 AM (IST)

London: ब्रिटेन की संसद के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने ‘फिलीस्तीन एक्शन' समूह पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 400 लोगों गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटेन की सरकार ने ‘फलस्तीन एक्शन' समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है और इसी के विरोध में प्रदर्शनकारी संसद के बाद इकठ्ठा हुए थे। विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले समूह ‘डिफेंड अवर ज्यूरीज' ने कहा कि लंदन में प्रदर्शन में 1,500 लोग शामिल हुए और उन्होंने ‘मैं नरसंहार का विरोध करता हूं, मैं फिलीस्तीनी कार्रवाई का समर्थन करता हूं' जैसे नारे लिखे हुए पोस्टर लिए हुए थे।
▶️ Clashes erupt as London Metropolitan police begins making arrests at pro-Palestine rally held in solidarity with Gaza and banned group 'Palestine Action'. pic.twitter.com/jl6TyrJTdC
— Ammar Khan (@AmmarKh12669255) September 6, 2025
कुछ ही मिनटों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करना शुरू कर दिया, जबकि राहगीर ‘शर्म करो' और ‘मेट पुलिस, एक पक्ष चुनो, न्याय या नरसंहार' के नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के आठ घंटे बाद, पुलिस ने कहा कि उसने 425 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया, जिनमें से 25 से ज़्यादा को अधिकारियों पर हमला करने या सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के लिए और बाकी को आतंकवाद अधिनियम के तहत गिरफ़्तार किया गया।