इस कब्र को शौक से चूमती हैं महिलाएं, वजह है खास(Pics)

Thursday, Aug 10, 2017 - 04:27 PM (IST)

पेरिस: दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्से देखने को मिलते हैं। एेसा ही कुछ पेरिस के एक शमशान में देखने को मिला । 


दरअसल यहां 19वी सदी के मशहूर राइटर और पोएट ऑस्कर वाइल्ड की कब्र है जिसे उनकी कविता The Sphinx की थीम के अनुसार डिजाइन किया गया है लेकिन उनकी कब्र लिपस्टिक के बने निशान के कारण काफी चर्चा में है। 


स्थानीय लोगों के मुताबिक, 1990 के अंत से महिलाओं द्वारा कब्र को चूमने का सिलसिला शुरू हुआ था। दरअसल यहां आने वाले टूरिस्ट्स में महिलाएं कब्र को चूमकर ऑस्कर के प्रति प्यार को दर्शाती हैं । लेकिन ये काम इतना आसान भी नहीं है, अगर किसी ने आपको कब्र पर किस करते हुए देख लिया तो आपको करीब साढ़े 7 लाख रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। लेकिन अब अधिकारियों ने कब्र को लिपस्टिक के निशानों से बचाने के लिए शीशे से घेर दिया है। लेकिन महिलाओं ने अब शीशे पर लिपस्टिक के निशान छोड़ना शुरू कर दिए है। 

Advertising