PM मोदी के बयान से बौखलाई पाक सेना, बलूच लोगों को मार निकाल रही आंखे

Monday, Aug 29, 2016 - 09:27 PM (IST)

नई दिल्ली: 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में गिलगित-बालटिस्तान और बलूचिस्तान में आम लोगों पर होने वाले नरसंहार का मुद्दा उठाया था। कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने वाला पाकिस्तान नरेंद्र मोदी के बयान के बाद बौखला सा गया। जिसके बाद पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान में आतंक का ऑपरेशन और तेज कर दिया और मासूमों की जान के दुश्मन बन गए।  

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान के कई इलाकों में पुरूषों- महिलाओं को जबरन उठा रही है और इलाके से हर दिन 5-6 से शव बरामद हो रहे है। वहीं बलूच कार्यकर्ता और दोमकी ट्राइब के मुखिया सरदार पीर बखित्यार खान दोमकी ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने बलूचिस्तान के हक में आवाज उठाई है तब से बलूचिस्तान के सिर्फ एक जिले डेरा बुगती में 50 सिविलयन बलूचों को मार दिया गया है और कई लोगों को जबरन उठा लिया गया है। 

पाकिस्तान की घिनौनी हरकत, लोगों को मार निकाल रही आंखे 

बलूच कार्यकर्ता का कहना है कि पाकिस्तानी सेना किसी पर भी रहम नहीं कर रही, लोगों को पहले बेहोश किया जाता है फिर गोली मारी जा रही है। यहां तक कि पाक सेना उनकी आंखे तक निकाल देती है, लोगों पर रासायनिक हथियार से हमले किए जा रहे है। 

लंदन में लगे आजादी के नारे

पाकिस्तान के बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए अब बलूचिस्तान की आजादी को लेकर लंदन में भी बलूच नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और आजादी की मांग की। बलूच और सिंधी नेताओं ने मिलकर चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर के खिलाफ लंदन स्थित चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लंदन में बलूच नागरिकों ने पीएम मोदी फॉर बलूचिस्तान, है हक हमारा आजादी और कदम बढ़ाओ मोदी हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगाए...

बलूच कार्यकर्ताओं ने दुनियाभर के नेताओं और लोगों से अपील की है कि पाकिस्तान के द्वारा बलूचों के ऊपर हो रहे जुर्म के खिलाफ आवाज उठाए। वहीं कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में अत्याचार के मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की मांग की है।

Advertising