Twitter पर उड़ा PM का मजाक, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप!(Pics)

Thursday, Dec 24, 2015 - 07:11 PM (IST)

मास्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरे उस समय विवादों में घिर गया, जब भारत के राष्ट्रगान के दौरान पीएम अचानक चल पड़े और उन्हें हाथ पकडकर रोका गया, तब जाकर वे निर्धारित स्थान पर खड़े हुए। दरअसल, मॉस्को पहुंचने पर मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। सैल्यूट के बाद जैसे ही आगवानी करने आए अधिकारी ने आगे बढऩे का इशारा किया, तो पीएम मोदी चलने लगे। लेकिन उसी समय भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजने लगी। 

इसके बाद रूसी अधिकारी तो एक जगह पर रुक गए, लेकिन पीएम मोदी चलते रहे। तब रूसी अधिकारी ने हाथ पकड़कर उन्हें रोका और उन्हें एक स्थान पर खड़ा किया। सोशल मीडिया में जहां एक ओर उनके विरोधी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे वहीं मोदी समर्थक भी उनके बचाव में उतर गए हैं। 

क्रिकेट खिलाड़ी रवीन्द्र जड़ेजा ने ट्वीट किया कि रूसी अधिकारी ने मोदी को चलने का इशारा किया तब वे आगे बढ़े और वैसे ही राष्ट्रगान शुरू हो गया। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट किया कि रूसी अधिकारी ने ही प्रधानमंत्री जी को आगे बढऩे का इशारा किया था, तब वो आगे बढ़े। इस मुद्दे पर तिल का ताड़ बनाया जा रहा है।

Advertising