VIDEO में देखें कैसी रही PM मोदी की पुर्तगाल यात्रा
Sunday, Jun 25, 2017 - 10:38 AM (IST)
लिस्बनः पुर्तगाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिस्बन शहर में बने राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन किए और वहां के पीएम एंटोनियो कोस्टा के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद आरती की। इस मंदिर को बनवाने में मूल रूप से गुजरात के रहने वाले कांतिलाल जमनादास की अहम भूमिका रही है। जमनादास पुर्तगाल की बेक्ड फूड आइटम्स बनाने वाली कंपनी DanCake के मालिक है। पूजा के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जहां भी गए उन्होंने महान परंपरा को बनाए रखा, हमें आप पर गर्व है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi performs 'aarti' at Radha Krishna temple in Portugal's Lisbon. pic.twitter.com/4ti0fC1JG7
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017
इससे पहले पीएम मोदी पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचे, जहां पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने उनकी मेजबानी की। दोनों प्रधानमंत्री बड़ी ही गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले और आपस में गुफ्तगु करते दिखे।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi and Portuguese Prime Minister Antonio Costa interact at Necessidades Palace in Portugal's Lisbon. pic.twitter.com/TpUfk7iDFJ
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017
बता दें कि 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का पूर्तगाल दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है। यूरोप के नए देशों के साथ संबंध सुधारने की भारत की कोशिश पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है। इससे पहले 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पुर्तगाल का दौरा किया था उस दौरे के बाद से इंडिया-पुर्तगाल डायलॉग शुरू हुआ था। पीएम मोदी अब उसको आगे ले जाएंगे।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi received by Portuguese Prime Minister Antonio Costa at Necessidades Palace in Portugal's Lisbon. pic.twitter.com/Mj9aN5wVOM
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017