PM मोदी ने की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मुलाकात, आर्थिक मुद्दों पर चर्चा

Friday, Jul 08, 2016 - 03:12 PM (IST)

प्रिटोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। पीएम अपने दौरे के दूसरे पड़ाव में आज दक्षिण अफ्रीका में हैं। प्रिटोरिया में PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मोदी के साउथ अफ्रीका पहुंचने पर फॉरेन डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने ट्वीट किया- 'इतिहास के कदमों पर' (In the footsteps of history)। इकोनॉमिक रिलेशन मजबूत करने के लिए मोदी दोनों देशों के कारोबारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

स्वरूप ने जानकारी दी कि मोदी उस ट्रेन में भी सफर करेंगे जिसमें से 1893 में गांधीजी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया था। बता दें मोदी के प्रिटोरिया पहुंचने पर साउथ अफ्रीका की इंटरनैशनल रिलेशन मामलों की मिनिस्टर निकोआना मशाबाने और लघु उद्योग मंत्री लिंदिवे जुलू ने उनका स्वागत किया।

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद मोदी तंजानिया और केन्या भी जाएंगे। माना जा रहा है कि मोदी की इस यात्रा के दौरान अफ्रीकी देशों में दाऊद इब्राहिम के बढ़ते व्यापार को रोकने पर भी चर्चा हो सकती है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, डी कंपनी अफ्रीका में अवैध तरीके से निकाले जाने वाले डायमंड के बिजनेस को बढ़ा रहा है।

Advertising