पाक प्रधानमंत्री इमरान के भतीजे ने सड़क पर की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल
Sunday, Jan 12, 2020 - 11:49 AM (IST)
इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी की सड़क पर गुंडागर्दी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क दुर्घटना के बाद एक कार ड्राइवर के साथ गुंडागर्दी करते दिखाया गया है। यही नहीं दो पुलिसकर्मियों को मौजूदगी में उसे कार को लात मारते हुए देखे जा रहा है। वीडियो में हसन नियाजी एक कार ड्राइवर के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहा है ।
वीडियो में पुलिस, इमरान के भतीजे हसन नियाज़ी और ड्राइवर के बीच झड़प में बीच-बचाव की कोशिश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जियाफ अली रोड पर नियाजी और दूसरे व्यक्ति की कारों के बीच मामूली दुर्घटना के बाद यह झड़प हुई। नियाज़ी अपनी कार से बाहर निकले और एक्सीडेंट के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए उस आदमी से चाबी छीन ली।
پولیس کی گاڑی جلاٸی بچ گیا ماموں وزیراعظم ہیں مریضوں کی آکسیجن کھینچی وہ مر گٸے کسی نے ایکشن نہیں لیا صوباٸی وزیر کو مارا کوٸی ایکشن نا ہوا سڑک پر عام شہریوں کو مار رہے ہیں خاک ایکشن ہونا ہے کیونکہ ماموں وزیراعظم ہیں
— ڈاکـٹـر ثمینہ قـریـشـی (@D_r_____) January 10, 2020
حسان نیاری ایک مجرم ہے مجرم کی طرح ٹریٹ کرو pic.twitter.com/J2JW3cu8s9
<
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बात को लेकर दोनों में गर्मगर्मी हो गई, पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। डॉन न्यूज के मुताबिक, इससे पहले पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी पर हमला करने से पहले वकीलों की रैली में भाग लेने के दौरान नियाजी का एक और वीडियो वायरल हुआ था।उन्हें बाद में अस्पताल पर हमला करने वाले कई वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले में दोषी ठहराया गया था।