फ्लाइट में लड़की को घूरने पर गर्लफ्रेंड ने जमकर किया हंगामा, सिर पर तोड़ा लेपटॉप (देखें वीडियो)

Friday, Jul 26, 2019 - 10:52 AM (IST)

लॉस एंजिलिसः अमेरिका के मियामी से लॉस एंजलिस जाने वाली फ्लाइट में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने ब्वायफ्रैंड से बहस शुरू कर दी। देखते-देखते बहस झगड़े में बदल गई और गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड के सिर पर लैपटॉप तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यू मिल चुके हैं।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का गर्लफ्रेंड के सामने किसी दूसरी लड़की को देख रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी थी।ऐसे में दूसरे यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए एयर होस्टेस बीच बचाव के लिए पहुंची लेकिन, लड़की बहुत गुस्से में थी और लगातार अपने ब्वॉयफ्रेंड को डांट रही थी। इसी दौरान अचानक लड़के ने कुछ बोला और लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

इसके बाद वह हिंसक हो गई और उसे मारने लगी। उसके हाथ में जो था, उसी से लड़के को मारना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख लड़का वहां से निकलने की कोशिश करता है, जिसके बाद लड़की लैपटाप लेकर पीछे दौड़ी और उसके सिर पर मार दिया।हालांकि, उसे बहुत ज्यादा चोट नहीं आई है।

Tanuja

Advertising