न्यूजीलैंड मेें भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का आरोप

Saturday, Nov 07, 2015 - 10:00 AM (IST)

मेलबर्न:न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर में एक महिला पर उसके घर में रस्मी तलवार से हमला करने के मामले में 47 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है।मीडिया में आज आई एक खबर में कहा गया कि दक्षिण आकलैंड के फवोना में कल रात गिरफ्तार होने के बाद पुकेकोहे शहर के निवासी मंजीत सिंह को हैमिल्टन जिला अदालत द्वारा हिरासत में भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सिंह पर गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने की मंशा से घायल करने, शारीरिक उत्पीड़न तथा हमला करने के लिए हथियार का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं। पचास वर्षीय पीड़ित के भतीजे ब्रैड मोर्गन ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं कि वह पकड़ा गया तथा वह किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।’’खबर में कहा गया कि घर पर हमले के बाद महिला को सिर और बाजू पर गंभीर चोटों के साथ वाइकातो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैमिल्टन सीआईबी के डाक्टर रोस पैटरसन ने कहा, ‘‘उसे अस्पताल में जरूरी इलाज की आवश्यकता है।’’ 

Advertising