पिंक का ऐसा जुनून कि इस महिला की जिंदगी में है हर कुछ गुलाबी(video)

Friday, Sep 28, 2018 - 04:07 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः  दुनियाभर में लोगों की अपनी पसंद होती है एेसी ही एक महिला  है जिसे पिंक क्लर बहुत पसंद है। आप सोच रहे होंगे ये तो नार्मल चीज है किसी को रंग पसंद होना पर आपको यह जान कर हैरानी होगी इन्हें ‘पिंक लेडी ऑफ हॉलीवुड’ कहा जाता है।

किटेन को मानो गुलाबी रंग का नशा सा है। वह पेशे से  एक्टर, सिंगर और रॉइटर है। ‘पिंक लेडी ऑफ हॉलीवुड’ के नाम से पहचानी जाने वाली सेरा की जिंदगी में हर कुछ गुलाबी यानि पिंक है। सेरा के घर में उनका एक- एक कपड़ा, बाल, लिप्सटिक, तकिया, सैंडल, मोबाइल, टेलीफोन, छतरी, पर्दे, दीवारें, पलंग, बेडशीट, ज्वैलरी, चश्मा, नाखून, यहां तक कि उनका पालतु कुत्ता तक पिंक कलर का है, यानि सुई से लेकर पेन तक सब कुछ गुलाबी।

उनसे जब इस बात का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे मोनोक्रोमेटिक हैं। मोनोक्रोमेटिक ऐसे लोग होते हैं जिनमे एक ही रंग के प्रति दीवानगी होती है। अपनी इस आदत को लेकर सेरा एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बनाना चाहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी सेरा की काफी धूम है। उनके 17,000 से अधिक फॉलोवर हैं जिनमें सबसे अधिक लड़कियां ही हैं. सेरा का मानना है कि हमें जिंदगी एक ही बार मिलती है तो इसे अपनी खुशी के अनुसार जीना चाहिए।

Isha

Advertising