कमजोर लोगों के डिमैंशिया की चपेट में आने का खतरा अधिक

Sunday, Jan 20, 2019 - 12:37 PM (IST)

लंदन: वैज्ञानिकों ने ताजा शोध में कहा है कि उम्र के साथ शारीरिक रूप से कमजोर होने वाले लोगों पर ही डिमैंशिया की चपेट में आने का खतरा सबसे अधिक होता है। कनाडा के डल्हौजी विश्वविद्यालय के प्रोफैसर केनेथ रॉकवूड के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने 450 से अधिक लोगों पर शोध किया है। रॉकवूड ने कहा, ‘‘शारीरिक रूप से कमजोर लोगों में दिमाग के कमजोर होने की आशंका अधिक होती है।’’

उन्होंने कहा कि उम्र के साथ शारीरिक रूप से कमजोर पडऩे वाले लोग बढ़ती उम्र में मस्तिष्क में मामूली बदलाव से भी लडऩे में अक्षम होते हैं। इससे उनके अल्जाइमर की भी चपेट में आने की सर्वाधिक खतरा होता है। शोध के एक तिहाई ऐसे लोगों को डिमैंशिया की चपेट में पाया गया जिनमें मस्तिष्क की कमजोरी नहीं थी लेकिन वे शारीरिक रूप से बेहद कमजोर थे। ऐसे लोगों को शारीरिक कमजोरी से बचने के लिए उम्र के साथ खानपान में बदलाव और कसरत करने की सलाह दी जाती है।

Tanuja

Advertising