शॉपिंग मॉल में खेलते बच्चे के साथ हुआ भयानक हादसा, देखें Video

Sunday, Apr 08, 2018 - 06:27 PM (IST)

बीजिंगः चीन के एक शॉपिंग मॉल स्टोर के बाहर एक बच्चे के साथ एेसा भयानक हादसा हुआ कि लोग दंग रह गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पिछले महीने की बताई जा रही है।  दरअसल चीन के चेंगदू में एक शॉपिंग मॉल में बच्चे एक स्टोर के बाहर खेल रहे थे।

उन दोनों बच्चों की मां मोबाइल खरीदने में व्यस्त थी। इतने में एक छोटा बच्चा खेलते-खेलते शीशे के दरवाजे खोलने और बंद करने लगा। कुछ ही पलों में खेलते-खेलते शीशे का दरवाजा टूटकर बच्चे के चेहरे पर गिर गया।

मां ने जैसे ही देखा वो दोड़ती हुई बच्चे के पास गई। बच्चा खून से लथपथ था, बच्चों का अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके चहरे पर कई टांके आए हैं।   बच्चे का चेहरा खराब हो जाने के कारण अब बच्चे की मां स्टोर से 2 लाख युआन का मुआवजा मांग रही है।


 

Tanuja

Advertising