अचानक समुद्र में दिखा रहस्यमयी जीव, जिसने भी देखा रह गया दंग

Sunday, Feb 26, 2017 - 04:34 PM (IST)

फिलिपींस: सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें फिलिपींस में आए भूकंप के बाद दिनागत आइलैंड के बीच पर ऐसा ही एक रहस्यमयी जीव देखा गया। 

बीच पर मिली 20 फीट बड़े जीव की डेड बॉडी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि 20 फीट बड़े जीव की डेड बॉडी बीच पर पड़ी हुई है। ये विशाल जीव लंबे बालों से ढंका हुआ है। इसका वजन करीब 2 हजार किलो तक होने का अनुमान लगाया गया है। पास रहने वाले एक शख्स ने इस विशाल जीव की की वीडियो कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस वीडियो को देखकर लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रिया है। कई लोगों ने इस बात का अनुमान लगाया है कि आखिर ये चीज क्या हो सकती है? कुछ इसे दैत्य कह रहे हैं तो कुछ फिल्मों में दिखाए गए कुछ जीवों से इसकी तुलना कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 


 

Advertising