अगर युद्ध हुआ तो भारत को देंगे मुंहतोड़ जवाब: परवेज मुशर्रफ

Wednesday, Sep 28, 2016 - 09:54 AM (IST)

नई दिल्ली: एक भारतीय चैनल से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला। उसने कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत-पाक के बीच विशेष मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मोदी पाक के साथ दोहरा रवैया अपना रहे हैं। वह पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहते हैं। पी.एम. कश्मीर के मसले से ध्यान भटकाना चाहते हैं। उसने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो पाक भारत को मुंहतोड़ जवाब देगा। 

पाक को गालियां देती हैं सुषमा
सुषमा स्वराज भी पाक को गालियां देती हैं। हिन्दुस्तान की जनता भी यह कह रही है कि पाकिस्तान को मारो। परवेज मुशर्रफ  ने कहा भारत कश्मीर मुद्दे का हल नहीं चाहता और मामले को भटकाने की कोशिश कर रहा है। मुशर्रफ  ने कहा कि दोनों देश अगर विवेकशीलता नहीं दिखाएंगे तो हालात और खराब होंगे।

Advertising