इस रहस्मय रेगिस्तान में मिला नया अजूबा, 2200 साल पुरानी बिल्ली देख हर कोई हैरान (VIDEO)

Thursday, Oct 22, 2020 - 04:07 PM (IST)

लंदन: पेरू के रहस्‍यमय रेगिस्‍तान में सफाई दौरान मिले एक नए अजूबे ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, पुरातत्वविदों ने नाज्‍का रेगिस्‍तान में एक 2200 साल पुरानी बिल्‍ली का विशाल रेखाचित्र यानि जियोग्लिफ्स खोज निकला है। पेरू के रेगिस्तान में स्थित नाज्‍का लाइंस धरती पर बने विशाल रेखाचित्र यानि जियोग्लिफ का एक समूह है। 

यह स्थान दक्षिण ली पैन-अमेरिकन हाइवे के साथ राजधानी लीमा से लगभग 450 किमी दूर है। अब तक यहां पर कई विशाल आकृतियां मिल चुकी हैं, इसी कड़ी में अब 121 फुट लंबी बिल्‍ली की आकृति की खोज हुई है। बिल्‍ली की यह आकृति अलास्‍का से आर्जेंटीना जाने वाले एक हाइवे के किनारे स्थित पहाड़ी पर बनी हुई है। नाज्का रेगिस्तान पर खोजकर्ता दल में शामिल पुरातत्वविदों का अनुमान है कि नई आकृति करीब 2200 साल पुरानी है। 

Anil dev

Advertising