स्टडी में खुलासा, बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के नास्तिक होने की संभावना ज्यादा

Tuesday, Dec 26, 2017 - 05:35 PM (IST)

लंदन: अगली बार जब आप बाएं हाथ से काम करने वाले किसी व्यक्ति से मिलेंगे तो आपको उनके व्यक्तित्व के बारे थोड़ा अंदाजा हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, बाएं हाथ से काम करने वाले व्यक्तियों के नास्तिक होने की संभावना अधिक होती है।

अध्ययन में पता चला है कि धार्मिक लोगों के आनुवंशिक क्रमों में कम बदलाव होते हैं। फिनलैंड में औलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि प्राग् औद्योगिक काल (प्री-इंडस्ट्रियल टाइम्स) में धार्मिकता आनुवंशिक खूबियों के रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होती थी क्योंकि यह वृहद स्थायित्व, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर सामाजिक व्यवहार से जुड़ी होती है।  

भगवान में विश्वास ना रखने का संबंध आनुवंशिक उत्परिवर्तन से है जिससे बाएं हाथ से काम करने या ऑटिज्म जैसी प्रवृत्ति देखी जाती है। यह शोध जर्नल इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित हुआ है। शोधकत्र्ताओं के अनुसार, आधुनिक धार्मिक लोग उन लोगों से कम धार्मिक पाए गए जो औद्योगिक काल में भगवान में अत्यधिक विश्वास रखते थे। ‘द टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, शोधकत्र्ताओं ने उन लोगों की पहचान की जो या तो बाएं हाथ से काम करने वाले थे या उन्हें ऑटिज्म या स्चीजोफ्रेनिया था तथा उन्होंने इस बात का अध्ययन किया कि ये लोग अधिक धार्मिक हैं या कम। 

Advertising