पुतिन जैसे लोगों को देश नहीं चलाना चाहिए, लेकिन वो चला रहे हैं: जो बाइडेन

Tuesday, Mar 29, 2022 - 06:29 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिस तरह से पोलैंड में रूस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि था कि यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है, उस बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस और खुद जो बाइडेन ने अपने इस बयान पर सफाई दी थी कि उनका यह कतई मतलब नहीं है कि रूस में किसी भी तरह भी तरह का सत्ता परिवर्तन हो, यह पूरी तरह से रूस के लोगों पर निर्भर है। लेकिन जिस तरह से बाइडेन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है उसपर बाइडेन ने एक बार फिर से सफाई दी है। 

जो बाइ़डेन ने कहा कि मैं नैतिक रूप से उन लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहा था जो लोग महसूस कर रहे हैं। मैं अपने किसी भी बयान से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि ना तो मैं तब और ना ही मैं अब किसी नीति में बदलाव की बात कर रहा था। पुतिन जैसे लोगों को देश को नहीं चलाना चाहिए, लेकिन वो चला रहे हैं।

Pardeep

Advertising