कनाडा के सबसे बड़े गिरजाघर में पादरी पर चाकू से हमला

Friday, Mar 22, 2019 - 11:27 PM (IST)

मॉन्ट्रियल: कनाडा के मॉन्ट्रियल के सबसे बड़े गिरजाघर ‘सेंट जोसेफ ओरेटरी’ में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक संदिग्ध ने करीब 50 लोगों की मौजूदगी में एक पादरी को चाकू मार दिया गया। रोमन कैथोलिक बेसिलिका में संदिग्ध को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर उसने करीब 50 लोगों और टेलीविजन दर्शकों के सामने हमला किया था। पादरी क्लोडे ग्रोउ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पादरी ग्रोउ के शरीर के उपरी हिस्से में मामूली चोंटे आई हैं।     

Pardeep

Advertising