अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार कुकीज, चॉकलेट और चिप्स बना कर भेजे धरती पर

Saturday, Jan 25, 2020 - 02:40 PM (IST)

न्यूयार्कः इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार कुकीज, चॉकलेट और चिप्स बनाए हैं। इन्हें वहां पकाने के लिए पिछले साल दिसंबर में जीरो ग्रेविटी में काम करने वाला विशेष ओवन आईएसएस पर भेजा गया था। इस ओवन में कुकीज बनाने में धरती के मुकाबले दो घंटे का अधिक समय लगा। इसका प्रयोग इटली के अंतरिक्ष यात्री लूसा परमितानो ने किया है। '

 

उन्होंने हिल्टन होटल की ओर से बनाई गई रॉ फूड मटेरियल की लोई को ओवन में पकाकर 5 कुकीज तैयार किए हैं। कुकीज देखने में धरती पर बनने वाले कुकीज की तरह ही हैं। इन कूकीज का स्वाद किसी ने नहीं लिया है, इसलिए यह कैसे बने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अंतरिक्ष यात्रियों ने इन कूकीज को फिलहाल धरती पर भेजा दिया था, जोकि ह्यूस्टन लैब में सुरक्षित हैं। कूकीज को ह्यूस्टन की एक फ्रोजन लैब में स्पेसएक्स कैप्सूल के तौर पर एक निजी बेकिंग पाउच में रखा गया है। यह पाउच स्पेस फ्लाइट कंटेनर में रखा है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जीरो ग्रेविटी ओवन बनाने वाले नैनोरैक्स का अनुमान था कि अंतरिक्ष में पहली बार धरती से भेजी गई खाद्य सामाग्री को बेक करने में सामान्य के मुकाबले अधिक वक्त लगेगा, लेकिन यह समय मात्र 2 घंटे से अधिक नहीं था। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के पास ही स्थित नैनोरैक्स ने इसे नवंबर में तैयार किया था।

Tanuja

Advertising