पेरिस हमले के साजिशकर्ता पर बेल्जियम में चलेगा मुकदमा

Friday, Aug 18, 2017 - 05:04 AM (IST)

ब्रसेल्स: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमले का मुख्य संदिग्ध सलाह अब्दुस्सलाम पर बेल्जियम में मुकदमा चलेगा। अब्दुस्सलाम 13 नवबर 2015 को पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। आतंकवादी हमले के बाद अब्दुस्सलाम पेरिस से भाग गया था। 

इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी और इसमें 130 लोग मारे गए थे। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के निकट मोलेनबीक इलाके में की गई छापेमारी में अब्दुस्सलाम पकड़ा गया था। इस दौरान गोलीबारी में कई पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए थे। बेल्जियम के सरकारी वकील ने कहा कि अब्दुस्सलाम पर मुकदमा चलाने के लिए तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल वह फ्रांस की जेल में है। 

Advertising